अनापुर तहसील के अधिकारी गायब बोर्ड का बहाना

Feb 18, 2026 - 12:28
 0  0

*एस आई आर एवं बोर्ड परीक्षा का बहाना जनसुनवाई से हाकिमों का गायब रहना हुआ अक्सर रोजाना*

बोर्ड की परीक्षा का बहाना लेकर अधिकारी गायब तहसील मुख्यालय से आलापुर।पुर तहसील क्षेत्र में समस्याओं का अम्बार, जनसुनवाई से ही अक्सर नदारद रहते हैं जिम्मेप्रातः 10:30 पर जब मीडिया कर्मियों ने आलापुर तहसील में दी दस्तक तो वहां का मंजर ही हैरान करने वाला रहा

उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार कक्ष के दरवाजे रहे बंद, जनसुनवाई के लिए नियत वसुधा सिंह सभागार से भी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी रहे नदारद सिर्फ नायब तहसीलदार ही अपने कुछ सहकर्मियों से करते दिखे बातचीत*

*जनसुनवाई के लिए उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार के मौजूद नहीं रहने से मायूस लौट रहे थे फरियादी, तहसील क्षेत्र के दूर दराज से अपनी व्यथा सुनाने आये फरियादी मन मसोस कर शासन प्रशासन को कोसते हुए वापस घर लौटने को हो रहे थे विवश*

*उपनिबंधक आलापुर के कार्यालय की भी कमोबेश रही यही स्थिति, उपनिबंधक महिमा मिश्रा की प्रातः 11 बजे तक खाली पड़ी रही कुर्सी देर से आना जल्दी जाना उपनिबंधक की नियति में हो चुका है शुमार*

*आलापुर तहसील में ही स्थित आपूर्ति विभाग के कार्यालय का भी रहा यही हाल*

*रामनगर के पूर्ति निरीक्षक सर्वेश कुमार शर्मा अपनी चिरपरिचित कार्य प्रणाली के अनुसार कार्यालय से जनसुनवाई के दौरान रहे नदारद, वहीं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनीता का भी नहीं रहा कोई अता-पता, सुनीता के जिम्मे आलापुर टाण्डा एवं जलालपुर का भी है प्रभार, पूर्ति निरीक्षक रामनगर के कार्यकाल कक्ष में दो निजी कर्मी कर रहे थे कम्प्यूटर पर कोई कार्य*

*जहांगीरगंज के पूर्ति निरीक्षक अजय वर्मा व कनिष्ठ खाद्य सहायक अजीत यादव कार्यालय कक्ष में रहे जनसुनवाई के दौरान मौजूद*

*अब सवाल उठता है कि आखिर दूरदराज से अपनी समस्या के निवारण के लिए आलापुर तहसील आने वाले फरियादी फरियाद करें भी तो किससे जब जनसुनवाई के दौरान जिम्मेदार ही कार्यालय से रहते हैं नदारद*

*मीडिया कर्मियों की तहसील सभागार में दस्तक देने की भनक लगने के बाद आनन-फानन में कहीं से 11:15 पर उपजिलाधिकारी सभागार में जनसुनवाई के लिए हो गये उपस्थित लेकिन तब तक ज्यादातर फरियादी उनकी गैरमौजूदगी के कारण हो लिए थे बगैर फरियाद सुनाये वापस*

*शासन की मंशा एवं स्पष्ट निर्देश है कि सभी विभागाध्यक्ष अपने अपने कार्यालयों में कार्य अवधि में बैठ कर रोजाना प्रातः 10 बजे से 12 बजें तक करेंगे जनसुनवाई लेकिन आलापुर में शासन के निर्देशों का जिम्मेदारों की ओर से उड़ाया जा रहा माखौल*

*विडम्बना है कि सब कुछ जानने के बावजूद जिलाधिकारी की ओर से नहीं की जाती कोई कार्रवाई मातहतों की कार्यप्रणाली जानने एवं जांचने के लिए औचक निरीक्षण करने की भी नहीं उठाई जाती जहमत जिसके कारण सरकार की साख पर भी लग रहा बट्टा*

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0