बालापुर में सबल आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्या कहा
*सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे ने कहा कि आर्थिक आधार पर हो आरक्षण*
*जातिगत आरक्षण का लाभ नहीं ले पाते वास्तविक पात्र*
*समाज के हर तबके में है गरीब, शोषित एवं असहाय इसलिए जाति के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण होना जरूरी इसके लिए सवर्ण आर्मी उठाती रहेगी मांग*
*सभी लोगों को मिलना चाहिए समान अधिकार तब होगी समता मूलक समाज के स्थापना की परिकल्पना पूरी*
*आलापुर के सिपाह स्थित राज दरबार रेस्टोरेंट में कल कुछ पलों के लिए ठहरे सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे ने मौजूदा सामाजिक एवं राजनीतिक परिवेश के परिपेक्ष्य में बहुत बेबाकी से रखी अपनी बात*
*सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे ने कहा कि आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की गरज से कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए आम जनमानस को करते हैं गुमराह और सिर्फ सवर्णों को ही ठहराते हैं हर बात के लिए कसूरवार*
*सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे ने सभी लोगों से शिक्षित होकर संगठित होने एवं अपने हक, हकूक के लिए संघर्ष करते रहने का भी किया आह्वान*
*उन्होंने कहा कि हमें दूसरे का कुछ नहीं चाहिए लेकिन जो अपना है वह तो बचा रहना चाहिए*
*उसको बचाए रखना एवं विरासत को संजोए रखने के लिए प्रयत्नशील रहे हर पल सवर्ण समाज*
*आज देवरिया में होने वाली सवर्ण पंचायत में भाग लेने जाने से पूर्व सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे ने कहा कि मौजूदा परिवेश में सवर्ण आर्मी की भूमिका अभी सिर्फ एक पड़ाव मात्र है मंजिल अभी दूर है जिसके लिए सभी लोगों को करना चाहिए प्रयास*
*सामाजिक चेतना जागृत करने के लिए समाज के जिम्मेदार लोगों को भी निभानी होगी अपनी अपनी महती भूमिका*
*कल आलापुर पहुंचने पर सवर्ण आर्मी जिलाध्यक्ष राहुल उपाध्याय की अगुवाई में सवर्ण आर्मी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किया था सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे का गर्मजोशी से स्वागत*
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0