करेंट अफेयर्स 12 जनवरी:आज PSLV-C62 मिशन लॉन्च होगा; फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत दौरे पर, पूर्व हॉकी प्लेयर दविंदर सिंह गरचा का निधन

Jan 17, 2026 - 16:11
 0  0
करेंट अफेयर्स 12 जनवरी:आज PSLV-C62 मिशन लॉन्च होगा; फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत दौरे पर, पूर्व हॉकी प्लेयर दविंदर सिंह गरचा का निधन
ISRO का PSLV-C62 मिशन आज लॉन्च होगा। बॉक्सर निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड जीता। फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2026 का नई दिल्ली में अनावरण हुआ। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. ISRO आज PSLV-C62 मिशन लॉन्च करेगा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज यानी 12 जनवरी को PSLV-C62 मिशन लॉन्च करेगा। इसे PSLV-C62 राकेट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से लॉन्च किया जाएगा। 2. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो नई इंडिया पोस्ट सर्विस शुरु कीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 11 जनवरी को दो नई इंडिया पोस्ट सर्विस पोस्ट 24 और स्पीड पोस्ट 48 की शुरुआत की। 3. जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट्स की नींव रखी केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 10 जनवरी को विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी पर कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्स‍िंग में गोल्ड जीता निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन ने 10 जनवरी को नेशनल बॉक्स‍िंग चैंपियनशिप 2026 में वीमेंस कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। 5. फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत दौर पर फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2026 भारत दौरे पर है। 10 जनवरी को नई दिल्ली में उनका अनावरण हुआ। ये ट्रॉफी वो दो दिन दिल्ली और एक दिन गुवाहाटी में रहेगी। निधन (DEATH) 6. पूर्व हॉकी प्लेयर दविंदर सिंह गरचा का निधन पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी दविंदर सिंह गरचा का 10 जनवरी को निधन हो गया। वे 74 साल के थे। आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) 12 जनवरी का इतिहास: साल 1863 में आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में हुआ था। उनका वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें...... करेंट अफेयर्स 10 जनवरी: केंद्र सरकार ने 'पंखुड़ी' पोर्टल लॉन्च किया; जस्टिस मनोज कुमार उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने डिजिटल पोर्टल ‘पंखुड़ी’ लॉन्च किया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भारत आएंगे। UIDAI ने उदय नाम का शुभंकर लॉन्च किया। पूरी खबर पढ़ें....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0